जागिये गोपाललाल जननी बल जाई

जागिये गोपाललाल जननी बल जाई |
उठो तात प्रात भयो, रजनी को तिमिर गयो, टेरत सब ग्वाल बाल, मोहना कन्हाई || १ ||
उठो मेरे आनंदकंद, गगन चंद मंद भयो, प्रकट्यो अंशुमान भानु-कमलने सुखदाई |
सखा सब पूरत वेणु, तुम विना न छूटे धेनु, उठो लाल तजो सेज, सुंदर वरराई || २ ||

 मुखते पट दूर कियो, यशोदाको दरस दियो, ओर दधि मांग लियो, विविध रस मिठाई |
जेवत दोउ राम श्याम, सकल मंगल गुणनिधान, थारमें कछु जूठ रही, मानदास पाई || ३ ||

No comments:

Post a Comment