Showing posts with label राग पीलू बरवा. Show all posts
Showing posts with label राग पीलू बरवा. Show all posts

बेनु बजावत, गोधन गावत..

बेनु बजावत, गोधन गावत, ग्वारन के संग गोमधि आयो ।
बांसुरी में उन मेरो नाम लै , साथिन के मिस टेरि सुनाय़ो ।। 1 ।।

ए सजनी, सुनि सास के त्रासनि, नंदके पास उसासनि आयो ।
केसी करों रसखानि तहीं चित चेन नहीं, चित चोर चुरायो ।। 2 ।।