Showing posts with label छीतस्वामी जी. Show all posts
Showing posts with label छीतस्वामी जी. Show all posts

भोग श्रृंगार यशोदा मैया

भोग श्रृंगार यशोदा मैया,श्री विट्ठलनाथ के हाथ को भावें
न्हवाय श्रृंगार करत हैं, आछी रुचि सों मोही पाग बंधावें ॥

तातें सदा हों उहां ही रहत हो, तू दधि माखन दूध छिपावें ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल, निरख नयन त्रय ताप नसावें ॥

भोग सिंगार मैया सुनी मोकों

भोग सिंगार मैया सुनी  मोकों श्री विठ्ठलनाथ के हाथको भावै |
नीकें न्ह्वाई सिंगार करत है, आछी रुचिसों मोहिं पाग बंधावै || १ ||
तातें सदा हों उहांही रहत  हों ,  तू  डरी   माखन  दूध  छिपावै |
छीतस्वामी गिरिधर श्री विठ्ठल, निरखि नैन त्रय ताप नसावै || २ ||

श्री विठ्ठलनाथ उपासी हमतो...

श्री विठ्ठलनाथजी की वधाई 

श्री  विठ्ठलनाथ उपासी हम तो, श्री विठ्ठलनाथ उपासी  |
सदा  सेवुं  श्री   वल्लभनंदन,   कहा   करूँ   जाय   काशी  || १  || हमतो...
इनें    छोड़   जो   और   ध्यावे,   सो    कहिये    असुरासी  |
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विठ्ठल, बानी निगम प्रकाशी  || २  || हमतो...

मेरी अखियन के भूषन गिरिधारी

मेरी अखियन के भूषन गिरिधारी |
बलि बलि जाऊ  छबीली छबि पर, अति  आनंद सुखकारी || १  ||
परम    उदार चतुर चिंतामनि, दरस परस दुखहारी |
अतुल प्रताप तनिक तुलसीदल, मानत सेवा  भारी || २  ||
कहा बरनों गुनगाथ  नाथके,  श्री  विठ्ठल   ह्रदय   बिहारी |
छीतस्वामी गिरिधरन  बिसद  जस,   गावत  गोकुल नारी || ३ ||

सुमर मन गोपाललाल...

सुमर  मन  गोपाललाल, सुंदर अति रूपजाल, मिटे हैं जंजाल, निरखत सब गोपबाल  ।
मोर मुकुट सीस धरे, बनमाला सुभग गरे, सब को मन हरे देख, कुंडल की झलक गाल  ।। 1 ।।
आभूषण  अंग  सोहे,  मोतिन के  हार   पोहे,   कंठसरी   मोहे  द्रग,   गोपीन   निरखत   निहाल  ।
छीतस्वामी  गोवर्धनधारी,  कुंवर  नन्द सुवन, गायन के  पाछें  पाछें, धरत  हें  लटकीली  चाल  ।। 2 ।।

१० - जा मुख तें श्री यमुने यह नाम आवे

जा मुख तें श्री यमुने यह नाम आवे ।
तापर कृपा करत श्री वल्लभ प्रभु, सोई श्री यमुना जी को भेद पावे ॥१॥
तन मन धन सब लाल गिरिधरन को देकें, चरन जब चित्त लावे ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल, नैनन प्रकट लीला दिखावे ॥२॥

Ja mukhte ShriYamuna yeh naame aawhe taapar kripa karat Shri Vallabh Prabhu, 
Sohi ShriYamunaji ko bhedh pawhe.
Tan man dhan sab Lal Giridharan ko, deke charan chit lawhe,
Chitswami Giridharan Shri Vithal, nein  prakat lila Dhikhave.

९ - धाय के जाय जो श्री यमुना तीरे

धाय के जाय जो श्री यमुना तीरे ।
ताकी महिमा अब कहां लग वरनिये, जाय परसत अंग प्रेम नीरे ॥१॥
निश दिना केलि करत मनमोहन, पिया संग भक्तन की हे जु भीरे ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल, इन बिना नेंक नहिं धरत धीरे ॥२॥

Dhayke jaaye jo ShriYamuna teere taaki mahima ab kahanlag varniye, 
Jaaye parsat adak prem neere.
Nish dina keli karat Manmohan Piyasadak bhaktanki hain ju bhire,
Chitswami Giridharan ShriVithal, in bina nek nahin dharat dhire.

११ - धन्य श्री यमुने निधि देनहारी

धन्य श्री यमुने निधि देनहारी ।
करत गुणगान अज्ञान अध दूरि करि, जाय मिलवत पिय प्राणप्यारी ॥१॥
जिन कोउ सन्देह करो बात चित्त में धरो, पुष्टिपथ अनुसरो सुखजु कारी ।
प्रेम के पुंज में रासरस कुंज में, ताही राखत रसरंग भारी ॥२॥
श्री यमुने अरु प्राणपति प्राण अरु प्राणसुत, चहुजन जीव पर दया विचारी ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल प्रीत के लिये अब संग धारी ॥३॥

Dhanya ShriYamune nidhi dhenhaari, 
Karat gunghaan agyaan adh dur kari, Jaye milvat Priya Pranpyari, 
Jin koi sandeh karo baat chit mein dharo, Pushtipat anusro sukh jo kaari, 

Prem ke punj mein raasras kunj mein, taahi rakhat rasradakh bhaari.
ShriYamune auro Pranpati pran auro pransut, chahunjan jeev par daya vichari,
Chitswami Giridharan Shri Vithal, preetke liye aab sadak dhari.

१२ - गुण अपार मुख एक कहाँ लों कहिये

गुण अपार मुख एक कहाँ लों कहिये ।
तजो साधन भजो नाम श्री यमुना जी को लाल गिरिधरन वर तबहि पैये ॥१॥
परम पुनीत प्रीति की रीति सब जानिके दृढकरि चरण कमल जु गहिये ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल , ऐसी निधि छांडि अब कहाँ जु जैये ॥२॥

Gun apaar mukh ek kahanlo kahiye,
Tajo sadhan bhajo naam ShriYamunaji ko LalGiridharanvar tabhi peye.
Param Puneet  pritike riti saab janike dhran kar charan kamal ju grahiye,
Chitswami Giridharan Shri Vithal, aisi nidhi chaad ab kahan ju jaaye.

जय जय श्री सूरजा कलिन्द नन्दिनी

जय जय श्री सूरजा कलिन्द नन्दिनी।
गुल्मलता तरु सुवास कुंद कुसुम मोद मत्त, गुंजत अलि सुभग पुलिन वायु मंदिनी॥१॥
हरि समान धर्मसील कान्ति सजम जलद नील, कटिअ नितंब भेदत नित गति उत्तंगिनी।
सिक्ता जनु मुक्ता फल कंकन युत भुज तरंग कमलन उपहार लेत पिय चरन वंदिनी॥२॥
श्री गोपेन्द्र गोपी संग श्रम जल कन सिक्त अंग अति तरंगिनी रसिक सुर सुफंदिनी।
छीतस्वामी गिरिवरधर नन्द नन्दन आनन्द कन्द यमुने जन दुरित हरन दुःख निकंदिनी ॥३॥

लाल ललित ललितादिक संग लिये

(उत्सव भोग आये तब)
लाल ललित ललितादिक संग लिये बिहरत वर वसन्त ऋतु कला सुजान।
फूलन की कर गेंदुक लिये पटकत पट उरज छिये हसत लसत हिलि मिलि सब सकल गुन निधान॥१॥
खेलत अति रस जो रह्यो रसना नहिं जात कह्यो निरखि परखि थकित भये सघन गगन जान।
छित स्वामी गिरिवरधर विट्ठल पद पद्म रेनु वर प्रताप महिमा ते कियो कीरति गान॥२॥

गोवर्धन की सिखर चारु पर फूली नव मधुरी जाय

गोवर्धन की सिखर चारु पर फूली नव मधुरी जाय।
मुकुलित फलदल सघन मंजरी सुमन सुसोभित बहुत भाय॥१॥
कुसुमित कुंज पुंज द्रुम बेली निर्झर झरत अनेक ठांय।
छीतस्वामी ब्रजयुवतीयूथ में विहरत हैं गोकुल के राय॥२॥

बादर झूम झूम बरसन लागे

बादर झूम झूम बरसन लागे ।
दामिनि दमकत चोंक चमक श्याम घन की गरज सुन जागे ॥१॥
गोपी जन द्वारे ठाडी नारी नर भींजत मुख देखन कारन अनुरागे ।
छीतस्वामी गिरधरन श्री विट्ठल ओतप्रोत रस पागे ॥२॥

हमारे श्री विट्ठल नाथ धनी

हमारे श्री विट्ठल नाथ धनी ।
भव सागर ते काढे कृपानिधी राखे शरन अपनी ॥१॥
रसना रटत रहत निशिवासर शेष सहस्त्र फनी ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल त्रिभुवन मुकुट मनी ॥२॥

भोग श्रृंगार यशोदा मैया,श्री विट्ठलनाथ के हाथ को भावें

भोग श्रृंगार यशोदा मैया,श्री विट्ठलनाथ के हाथ को भावें ।
नीके न्हवाय श्रृंगार करत हैं, आछी रुचि सों मोही पाग बंधावें ॥
तातें सदा हों उहां ही रहत हो, तू दधि माखन दूध छिपावें ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल, निरख नयन त्रय ताप नसावें ॥

Featured Post

શ્રીકૃષ્ણ: શરણં મમ:

શ્રીકૃષ્ણ: શરણં મમ:… શ્રીકૃષ્ણ: શરણં મમ: શ્રીકૃષ્ણ: શરણં મમ:… શ્રીકૃષ્ણ: શરણં મમ: કદંબ કેરી ડાળો બોલે શ્રીકૃષ્ણ: શરણં મમ: જનુમા કેરી પ...