इंद्र की अस्वारी पपैया नकीब कीनों

इंद्र की अस्वारी पपैया नकीब कीनों, देस देस खबर करी ।
गरज नगारे बाज धुरवा निसान बान, बदरा की फोज धाई बूंदन तीर कारी ।। 1 ।।
दामिनी रंक तामें ओला गोला तोपखानो, कहा करे बिरहन मन में बिचारी ।
'तानसेन' के प्रभु तुम बहु नायक, जिन के पिया विदेस देस, तिनको यह जग भारी ।। 2 ।।

No comments:

Post a Comment